अजयारविंद नामदेव, शहडोल। गौ तस्करी और गौ मांस के मामलों के बीच एक बार फिर सनसनीखेज घटना सामने आई है। ताजा मामला धनपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां जंगल के भीतर एक गाय की निर्मम हत्या कर उसके मांस को डिब्बों में भरकर तस्करी की जा रही थी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

झाड़ियों के बीच दो व्यक्ति द्वारा गौवंश को काटने की सूचना

दरअसल धनपुरी थाना क्षेत्र के समीप नीलकंठ मंदिर के पीछे झाड़ियों के बीच दो व्यक्ति गौवंश को काटने की सूचना मिलते ही गौ रक्षक और हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस स्टाफ व गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी की, पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, जिनमें से एक को पकड़ लिया गया, पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद अंसार अंसारी, निवासी वार्ड नंबर 11 भुटहीटोला, थाना बुढार, शहडोल है। फरार आरोपी का नाम अज्जू अंसारी, निवासी सिंहपुर है।

महिला डॉक्टर संपत्ति विवाद का मामलाः छोटी बहन का वीडियो आया सामने, प्रॉपर्टी गायत्री मंदिर के नाम होने

बिरयानी सेंटरों में सप्लाई

मौके से पुलिस ने गौवंश का मांस, धारदार हथियार, रस्सी, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गौमांस को क्षेत्र में संचालित कुछ बिरयानी सेंटरों में सप्लाई किया जाता था।मामले में गोवंश प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

MP पुलिस की अच्छी पहलः सीधी भारत का पहला जिला जहां के थानों में साइन लैंग्वेज आधारित QR कोड सिस्टम

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

गौ रक्षक हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि जिले में लंबे समय से गौमांस का कारोबार चल रहा है, जिसे सख्ती से कुचलने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। एसडीओपी विकास पाण्डेय ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उज्जैन महाकाल दर्शन के बाद अलका लांबा ने मंत्री विजयवर्गीय पर बोला हमलाः कहा- जिनका नाम कैलाश,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m