पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ में लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों पर बुलडोजर चलाने का दौर चल रहा है, जिसके अंतर्गत जालंधर में बड़ी कार्रवाई की गई है। जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 के अंदर आते मॉडल हाउस में प्रशासन और नगर निगम की टीम ने एक नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चला कर घर को ध्वस्त कर दिया है।
नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि यह घर अवैध रूप से बना हुआ है, जिसके चलते सीनियर अधिकारियों को इसकी शिकायत भी दी गई थी।
जो घर ध्वस्त किया गया है उसके 3 सदस्यों पर NDPS के मुकदमे दर्ज हैं। इन तस्करों में से एक महिला पहले से ही कपूरथला के जेल में अपनी सजा काट रही है।

यह है अपराधी
आपको बता दे कि लखवीर कौर रेखा, सूरज और संदीप कुमार तीनों पर एनडीपीएस के तीन तीन मामले दर्ज है। 2022 से इन लोगों पर ये मुकदमे दर्ज है। इसमें लखबीर कौर रेखा अभी भी कपूरथला जेल में बंद है।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज

