अखिलेश बिल्लौरे, हरदा। जिला मुख्यालय की तवा कॉलोनी में करीब 12 माह पहले शुरू हुआ नया एसडीएम कार्यालय भवन अब भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों के घेरे में है। लगभग 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस भवन की दीवारों में 6 से 8 इंच चौड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

READ MORE: रिटायर्ड बैंक कर्मी की खून से लथपथ मिली लाश: घर में नग्न शव देख खाना बनाने वाली महिला की कांप गई रुह, हत्या की आशंका   

भवन के दोनों किनारों और पिछले हिस्से में स्ट्रक्चरल जोड़ खुल गए हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति बेसमेंट और ऊपरी हिस्से के बीच बढ़ते गैप की है। तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति नींव धंसने या निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का संकेत हो सकती है। इस भवन का भूमिपूजन 19 अप्रैल 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा किया गया था। निर्माण कार्य की निगरानी का जिम्मा पीआईयू को सौंपा गया था, लेकिन अब गुणवत्ता नियंत्रण पर सवाल उठ रहे हैं।

READ MORE: रेप पीड़िता नाबालिग को नहीं मिली गर्भपात की अनुमति, कोर्ट ने इस वजह से सुनाया फैसला, राज्य सरकार को बच्चे की जिम्मेदारी लेने के निर्देश

मामला सामने आने के बाद कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने पीआईयू के माध्यम से ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई और तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं। एसडीएम अशोक डेहरिया ने भवन की स्थिति को गंभीर बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ जांच तथा एफआईआर की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m