विजय कुमार, जमुई। जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ नया मोहल्ला में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि सनकी पति मोहम्मद इरफान अंसारी ने अपनी ही पत्नी तरन्नुम उर्फ तराना की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और खुद टाउन थाना पहुंचकर जुर्म को कबूलते हुए आत्म समर्पण कर दिया।
रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे एसडीपीओ सतीश सुमन और थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल-बल के साथ पहुंचकर घटना में प्रयुक्त तेज धार हथियार को बरामद कर लिया गया है और घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में फॉरेंसिक जांच टीम को भी बुलाई गई है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जाता है। घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बताया जाता है कि नीमा मोहल्ला निवासी मोहम्मद अनवर अंसारी की पुत्री तरन्नुम उर्फ तराना की शादी 8 साल पहले अमरत नया मोहल्ला निवासी मोहम्मद लुकमान अंसारी के पुत्र इरफान अंसारी के साथ हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक-ठाक था, लेकिन इरफान अंसारी शराब का सेवन ज्यादा करता था। शराब पीकर कई बार अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर चुका था। जिसको लेकर पंचायत भी हुई थी। 6 माह पहले पंचायत कर दोनों के झगड़े को सुलह कर दिया गया था।
इसके बावजूद मोहम्मद इरफान अंसारी लगातार शराब पीकर बेरहमी से मारपीट करता रहा और कई बार जान मारने की पूर्व में धमकी भी दे चुका था। इसी घरेलू विवाद के रंजिश में मोहम्मद इरफान अंसारी ने तेज धार हथियार से अपनी पत्नी की ही गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी और खुद टाउन थाना पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया। साथ ही पुलिस के समक्ष सारे जुर्म को कबूल कर लिया।
बताया जाता है की घटना के वक़्त मोहम्मद इरफान अंसारी नशा में था। एससीडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि घटना की सूचना के बाद थाना अध्यक्ष के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना में प्रयुक्त तेज धार हथियार को बरामद किया गया है। फॉरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया गया है। घटना की अनुसंधान की जा रही है आरोपित पति को हिरासत में लिया गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


