चंडीगढ़। पंजाब में हुई आफत की बारिश के कारण चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ से परेशान लोगों की मदद के लिए सभी हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में पंजाब में आई बाढ़ पर अब टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान का बड़ा बयान सामने आया है। कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पंजाब के यह हालात देखकर मेरा दिल टूट गया है पर मैं अपने लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़ा हूं।
पंजाब हमेशा मजबूत रहेगा
शुभमन गिल ने एक्स पर बहुत ही भावनात्मक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि बाढ़ से तबाह हुए अपने पंजाब को देखकर दिल टूट गया है। पंजाब हमेशा किसी भी विपत्ति से ज़्यादा मज़बूत रहेगा और हम इससे उबर जाएँगे। मेरी प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मैं अपने लोगों के साथ मज़बूती से खड़ा हूं।

खतरा बढ़ता ही जा रहा
पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण लोग बहुत परेशान है। बारिश के कारण अब भी लगातार खतरा बढ़ते ही जा रहा है। पंजाब सरकार के मुताबिक बाढ़ की चपेट में राज्य के 12 जिले आएं हैं। इन 12 जिलों के 1044 गांव इससे प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग लापता है। पठानकोट सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, जिनकी संख्या 6 है।
- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में ‘भारत-विरोधी’ गुट साफ: अमीनुल इस्लाम बुलबुल के नेतृत्व वाले बोर्ड को किया गया भंग, इस खिलाड़ी को बनाया एड-हॉक कमेटी का हेड
- Lalluram impact: रोती मां की सुनी गई पुकार, पुलिस की पहल से बेटे ने मां के चरण छूकर मांगी माफी
- Bihar Crime: मक्के के खेत में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, प्रेम-प्रंसग में हत्या की आशंका
- तूने मुझे कैसे मारा… ऋषिकेश में एक लड़की और दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
- धार्मिक सजा के दौरान मेरी हत्या की साजिश रची गई: सुखबीर सिंह बादल का बड़ा आरोप

