चंडीगढ़। पंजाब में हुई आफत की बारिश के कारण चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ से परेशान लोगों की मदद के लिए सभी हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में पंजाब में आई बाढ़ पर अब टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान का बड़ा बयान सामने आया है। कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पंजाब के यह हालात देखकर मेरा दिल टूट गया है पर मैं अपने लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़ा हूं।
पंजाब हमेशा मजबूत रहेगा
शुभमन गिल ने एक्स पर बहुत ही भावनात्मक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि बाढ़ से तबाह हुए अपने पंजाब को देखकर दिल टूट गया है। पंजाब हमेशा किसी भी विपत्ति से ज़्यादा मज़बूत रहेगा और हम इससे उबर जाएँगे। मेरी प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मैं अपने लोगों के साथ मज़बूती से खड़ा हूं।

खतरा बढ़ता ही जा रहा
पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण लोग बहुत परेशान है। बारिश के कारण अब भी लगातार खतरा बढ़ते ही जा रहा है। पंजाब सरकार के मुताबिक बाढ़ की चपेट में राज्य के 12 जिले आएं हैं। इन 12 जिलों के 1044 गांव इससे प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग लापता है। पठानकोट सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, जिनकी संख्या 6 है।
- धामी सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा: 4400 मजदूरों के खाते में ट्रांसफर किए 11 करोड़, CM धामी बोले- कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे
- कैंसर की दवाओं में 50% तक बढ़ोतरीः नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर साधा निशाना, आयुष्मान योजना की लिमिट दोगुनी करने की मांग
- FIFA World Cup 2026: ब्राजील और मोरक्को की शानदार जीत, ऑस्ट्रेलिया को हराकर नॉकआउट में पहुंचा अमेरिका, तुर्किये टूर्नामेंट से हुआ बाहर
- रोहतास: एक महीने बाद सोन नदी में फिर से शुरू हुई बोटिंग, नाविक और पर्यटकों के चेहरे खिले
- व्रत खोलने के लिए पी फ्रूटी और फिर बिगड़ी युवक की तबीयत: इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जताई आशंका

