दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 10 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह नेटवर्क पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़ा हुआ था और दिल्ली के वॉल्ड सिटी इलाके से संचालित हो रहा था. क्राइम ब्रांच के अनुसार, यह गिरोह पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में तस्करी करता था. फिर दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में गैंगस्टरों और अपराधियों को सप्लाई करता था. जांच में सामने आया कि आरोपी एन्क्रिप्टेड ऐप और VoIP कॉल के जरिए संपर्क में रहते थे तथा हवाला के माध्यम से पैसों का लेनदेन करते थे.

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसमें 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बेहद संवेदनशील ऑपरेशन के तहत एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल के तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े हुए थे। पुलिस ने दिल्ली के वॉल्ड सिटी (पुरानी दिल्ली) इलाके से संचालित होने वाले इस गिरोह के 10 प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की एंटी रॉबरी स्नैचिंग सेल के इंस्पेक्टर मान सिंह के सुपरविजन में इंस्पेक्टर सुंदर गौतम और अन्यों की टीम ने तकनीकी निगरानी से संदिग्धों के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले। मुखबिरों की मदद से उनकी मूवमेंट का महीनों तक विश्लेषण किया गया। इसके बाद 13-14 मार्च को पुख्ता सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरोह के सदस्यों राहिल, हाशिम, सैम, सोनू गुप्ता, घनश्याम, वसीम, निशांत, नवाब, नौमान और नौशाद को दबोच लिया गया।

पुलिस ने इनके पास से 21 घातक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में चेक रिपब्लिक निर्मित सब-मशीन गन, तुर्की की स्टोजर (Stoeger), चीन की PX-3, इटली की बरेटा (Beretta), ब्राजील की टॉरस और जर्मनी की वाल्थर पिस्तौलें और विशेष रूप से PX-5.7 पिस्तौल, जिसका उपयोग आमतौर पर केवल स्पेशल फोर्सेज करती हैं, उन्हें बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड शाहबाज अंसारी (बुलंदशहर, यूपी निवासी) है। वह पाकिस्तान से हथियार मंगवाता था, जिन्हें नेपाल और बांग्लादेश की सीमाओं के जरिए भारत में तस्करी कर लाया जाता था। इन आधुनिक हथियारों की सप्लाई दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के खूंखार अपराधी गिरोहों को की जानी थी।

जांच में सामने आया कि आरोपी जामा मस्जिद और अजमेरी गेट जैसे घनी आबादी वाले इलाकों का इस्तेमाल हथियारों को छिपाने और ट्रांजिट जोन के रूप में कर रहे थे। ये लोग पकड़े जाने से बचने के लिए एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स, वीओआईपी कॉल्स और बार-बार सिम कार्ड बदलने का सहारा लेते थे। पैसों का लेनदेन पूरी तरह हवाला नेटवर्क के जरिए किया जाता था।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी हथियारों को पहले मिडिल ईस्ट के रास्ते नेपाल भेजते थे, जहां उन्हें दोबारा असेंबल कर भारत में तस्करी की जाती थी. इसके बाद इन्हें सड़क मार्ग से दिल्ली लाकर अपराधियों को ऊंची कीमत पर बेचा जाता था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सबमशीन गन समेत 21 अत्याधुनिक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m