रणधीर परमार, छतरपुर। शहर के कोतवाली थाना इलाके के सरानी गांव के रहने वाले बदमाश सुरेन्द्र सिंह की पुलिस कस्टडी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है। परिजनों ने प्रताड़ना के कारण आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं करनी सेना ने हत्या का आरोप लगाया है।
दरअसल कोतवाली पुलिस के द्वारा अपराधी सुरेद्र सिंह को गुंडा लिस्ट में रखा गया था। समय समय पर पुलिस के द्वारा परेड करवाई जाती थी। बीते दिन पुलिस के द्वारा सुरेद्र सिंह सहित कई लिस्टेट गुंडा बदमाश को सूचना देकर बुलाया गया था। पुलिस ने बताया सुरेन्द्र सिंह शराब के नशे में था और वह कुछ जहरीला पदार्थ खाकर आया था। जब उसकी हालत बिगड़ी तो हॉस्पिटल भेजा गया और उसके बाद ग्वालियर रेफर किया गया।
रास्ते में उसकी मौत हो गई। सुरेन्द्र सिंह पर 16 अपराध भी दर्ज है। परिजनों का आरोप है कि सदर विधायक के लड़के मोनू यादव की प्रताड़ना के कारण सुरेंद्र सिंह ने आत्महत्या की है, वहीं इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है, करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह आज छतरपुर के सरानी आ रहे है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

