देहरादून. नगर कोतवाली क्षेत्र में युवती की हत्या का मामला सामने आया है. 23 साल की युवती की सरेराह गर्दन काटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के मुताबिक 23 साल की युवती घर से निकली थी. इसी दौरान बाहर एक युवक ने बातचीत के दौरान उस पर हमला कर दिया. आरोपी ने युवती पर चापड़ से हमला किया था. जिससे युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि वो नीचे गिर गई.

इसे भी पढ़ें : ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को मिल रही जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया, 20 फरवरी तक बढ़ा समय, सीएम बोले- कोई नागरिक वंचित न रहे

वारदात की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. जिसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची. साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. फिलहाल हत्यारे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना के विरोध में इलाके के बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई हैं.