चंडीगढ़। अमेरिका, कनाडा और यूरोप की एजेंसियों ने ऑपरेशन हार्ड बॉल चलाते हुए 24 गिरफ्तारियां की हैं। पकड़े गए सभी लोगों पर भारत से जुड़े संगठित अपराधी गुटों से संबंध होने का आरोप लगाया गया है। इसमें सबसे अहम नाम लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड गैंग का है।

लॉरेंस और गोल्डी को कई मामलों में आरोपी बनाया गया है, जिसमें 2023 में कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचना शामिल है। अहम खबर यह है कि अमेरिका अब भारत से लॉरेंस के प्रत्यर्पण की मांग करने की तैयारी में है।

इसका खुलासा तब हुआ जब कनाडा के पुलिस प्रमुख ने अपने एक बयान में कहा है कि अमेरिका, भारत से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर मुकदमे के लिए प्रत्यर्पण की मांग की बात कही है। बिश्रोई पर पंजाब समेत भारत में कई अपराधिक केस दर्ज हैं। इसने पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मुसेवाला की भी हत्या की थी।

लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 1993 में पंजाब के फाजिल्का जिले में हुआ था। 2010 में पंजाब विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उसने आपराधिक दुनिया में कदम रखा।

खबर है कि अमेरिका ने बिश्नोई को निज्जर की हत्या में आरोपी बनाया है। बिश्नोई फिलहाल भारत की जेल में बंद है। हालांकि कनाडा के अधिकारियों ने साफ किया है निज्जर हत्याकांड में भारत सरकार के किसी अधिकारी की भूमिका का सबूत नहीं मिला है, जैसा पहले कनाडा की ओर से कहा गया था।

लॉरेंस पर हत्या की साजिश का आरोप

अमेरिका के फेडरल अभियोजकों ने भारत के 33 वर्षीय लॉरेंस बिश्नोई और 32 वर्षीय सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार पर निज्जर की हत्या की साजिश रचने और आदेश देने का आरोप लगाया है। निज्जर की तीन साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो नकाबपोश हमलावरों ने कनाडा के सरे शहर के गुरु नानक सिख गुरुद्वारे की पार्किंग में उसकी हत्या कर दी थी।

भारत की जेल से है कैद

लॉरेंस बिश्नोई 2015 से भारत की जेल में है। लॉरेंस के खिलाफ कई केस चल रहे हैं और इस गैंग का नाम भारत के साथ-साथ कनाडा और दूसरे देशों में भी उगाही करने और धमकी देने में आता रहा है। पिछले साल कनाडा ने बिश्नोई गैंग को एक आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया था। गोल्डी बरार फिलहाल कई मामलों मे फरारी काट रहा है।

पंजाब और लॉरेस का संबंध

आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई का पंजाब से गहरा रिश्ता है। उसका का जन्म 1993 में पंजाब के फाजिल्का जिले में हुआ था। 2010 में पंजाब विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उसने कई अपराध किए। जेल में बंद होने के बावजूद, उसका सिंडिकेट पंजाब और विदेशों में सक्रिय रहा है, जिसे FBI और अन्य एजेंसियों द्वारा लक्षित किया गया है।

लॉरेंस बिश्नोई और पंजाब के बीच के जुड़ाव के मुख्य कारण हैं। लॉरेंस बिश्नोई का जन्म फाजिल्का जिले के दुतारावली गांव में हुआ था। उसने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से पढ़ाई की। पंजाब विश्वविद्यालय में सोपू (SOPU) छात्र संगठन से जुड़ने के बाद, उसका गोल्डी बराड़ जैसे अन्य अपराधियों के साथ संपर्क हुआ।

कई है हाई-प्रोफाइल मामले

जेल में रहने के दौरान, उनके गिरोह का नाम कई घटनाओं में आया, जिसमें 2022 में पंजाबी रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या शामिल थी। वहीं अमेरिकी और यूरोपीय जांच एजेंसियों के अनुसार, बिश्नोई सिंडिकेट का प्रभाव पंजाब से बाहर वैश्विक स्तर पर फैल गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m