Lifestyle Desk- Crispy Cream Roll Recipe : अगर आपके बच्चों को क्रीम रोल खाना पसंद है. ये बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. वैसे तो बाज़ार में क्रीम रोल आसानी से मिल जाते हैं लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. ये स्वादिष्ट तो लगेंगे ही साथ हूँ घर पर आप इसे हाईजीन तरीके से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं आप घर पर ही स्वादिष्ट, कुरकुरे और क्रीमी क्रीम रोल कैसे तैयार कर सकते हैं.

सामग्री

रोल के लिए
मैदा-2 कप
चीनी-2 बड़े चम्मच
मक्खन-2 बड़े चम्मच
नमक-1/2 छोटा चम्मच
दूध-1/2 कप गुनगुना
पानी-1/4 कप गुनगुना
ड्राई यीस्ट-1 छोटा चम्मच

क्रीम फिलिंग के लिए

व्हिपिंग क्रीम-1 कप
चीनी-2 बड़े चम्मच पिसी
वनीला एसेंस-1/2 छोटा चम्मच

विधि

  1. सबसे पहले गुनगुने पानी में यीस्ट और थोड़ा सा चीनी मिलाकर 5-10 मिनट के लिए रख दें. जब इसमें झाग बनने लगे तो इसे मैदा, नमक, मक्खन और दूध के साथ मिलाकर मुलायम आटा गूंध लें. आटे को ढककर 1 घंटे के लिए गर्म जगह पर रख दें ताकि यह फूल जाए.
  2. फूले हुए आटे को हल्का सा गूंधकर पतली शीट बेल लें. अब इसे लंबी-लंबी पट्टियों में काट लें. क्रीम रोल मोल्ड या स्टील कोन पर इन पट्टियों को लपेट दें.
  3. ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गर्म कर लें. तैयार रोल्स को बेकिंग ट्रे में रखकर 15-20 मिनट तक सुनहरा होने तक बेक करें.फिर इन्हें ठंडा होने दें और मोल्ड निकाल लें.
  4. एक बाउल में व्हिपिंग क्रीम, पिसी चीनी और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह फेंटें, जब तक क्रीम हल्की और फ्लफी न हो जाए.
  5. जब रोल पूरी तरह ठंडे हो जाएं, तब पाइपिंग बैग या चम्मच की मदद से दोनों तरफ से क्रीम भर दें. ऊपर से थोड़ा पिसी चीनी छिड़क दें. चाहें तो चॉकलेट सॉस, रंग-बिरंगे स्प्रिंकल्स या ड्राई फ्रूट्स से भी सजाकर परोस सकते हैं.

टिप्स

  1. ज्यादा कुरकुरापन चाहिए तो रोल्स पर बेक करने से पहले हल्का मक्खन ब्रश करें.
  2. क्रीम भरने से पहले रोल पूरी तरह ठंडे होने चाहिए, नहीं तो क्रीम पिघल सकती है.
  3. चॉकलेट क्रीम रोल बनाने के लिए क्रीम में 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर मिला सकते हैं.