0 सरकार नहीं चाहती कि किसान MSP पर अपनी फसल बेचे, सरकार जीरी, आलू के बाद अब गेहूं खरीद में घोटाले की योजना बना रही है
कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रदेश की मंडियों का दौरा करते हुए सरकार के गेहूं खरीदी सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर रहे है। उन्होंने सरकार के गेहूं खरीदी सिस्टम पर कई गंभीर आरोप लगाए है।
नीयत में खोट
हुडा ने सरकार की नीयत में खोट बताया। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि किसान MSP पर अपनी फसल बेचे। सरकार इसीलिए बायोमैट्रिक्स, ट्रैक्टर ट्रॉली नंबर, ग्रांडर जैसे नियम लागू कर रही है। किसानों को MSP देने की सरकार की मंशा ही नहीं है।
घोटाले की साजिश
यही नहीं नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर घोटाले की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार जीरी और आलू के बाद अब गेहूं में MSP के नाम पर एक बार फिर बड़े घोटाले को अंजाम देने की तैयारी में है। इसलिए सरकार किसानों को मंडियों में आने से रोकने के लिए अनर्गल नियम लागू कर रही है।
अपने शासनकाल की याद दिलाई
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनके शासनकाल में भी यही किसान और यही मंडिया थी, किसान बिना किसी परेशानी के अपनी फसल मंडियों में बेच सकते थे। तब ऐसा कोई नियम लागू नहीं था।
उन्होंने कहा है कि सरकार बेवजह किसानों को परेशान कर रही है ताकि किसान मंडियों के बाहर ही अपने फसल बेच दे और सरकार किसानों को MSP देने से बच जाए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

