Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • खेल
  • धर्म
  • IPL 2026
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजस्थान
  • पंजाब
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ओडिशा
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
Home » देश-विदेश

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों कर्मचारियों को लग सकता है झटका! EPFO लेने जा रही है ये बड़ा फैसला …

Trisha Agrawal
27 Feb 2025, 01:20 PM February 27, 2025
देश-विदेश
प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों कर्मचारियों को लग सकता है झटका! EPFO लेने जा रही है ये बड़ा फैसला …
Share
Share Share Follow

Join Whatsapp Group

यहाँ क्लिक करें

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों लोगों को जल्द ही तगड़ा झटका लगने वाला है. शुक्रवार यानी 28 फरवरी ईपीएफओ (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की होने वाली मीटिंग में इंटरेस्ट रेट पर कटौती को लेकर कुछ फैसले ले सकते है. एक रिपोर्ट के मुताबिक पीएफ के लिए ब्याज दर में कटौती की जा सकती है. स्टॉक मार्केट और बॉन्ड यील्ड से ईपीएफओ की कमाई में गिरावट आई है और ज्यादा दावों का सेटलमेंट किया गया है, इसी कराण से ये निर्णय लिया जा सकता है.

बता दें कि ईपीएफओ के बोर्ड की इनवेस्टमेंट कमेटी की पिछले हफ्ते बैठक हुई थी. इसमें ईपीएफओ (EPFO) के इनकम और एक्सपेंडीचर प्रोफाइल पर चर्चा हुई जिससे बोर्ड को ईपीएफ इंटरेस्ट रेट की सिफारिश की जा सके. इस बोर्ड में शामिल कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि ने बताया कि इस साल इंटरेस्ट रेट पिछले साल के मुकाबले कम हो सकता है. इसकी वजह हाल के महीनों में बॉन्ड यील्ट में आई गिरावट बताई जा रही है. ऐसे में अगर ज्यादा ब्याज दिया जाता है तो फिर ईपीएफओ (EPFO) के पास कोई सरप्लस नहीं रह जाएगा.

Read More – जोरों से चल रही है Priyanka Chopra के भाई Siddharth Chopra की शादी की तैयारी, एक्ट्रेस ने शेयर किया फोटो …

कब मिला सबसे ज्यादा ब्याज

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों की बेसिक सैलरी पर 12% की कटौती ईपीएफ खाते के लिए की जाती है. साथ ही कंपनी भी इतना ही पैसा कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है. ईपीएफओ (EPFO) के करीब सात करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक EPFO ने 2024-25 में 5.08 करोड़ से ज्यादा क्लेम निपटाए हैं. इन क्लेम की कुल राशि 2.05 लाख करोड़ रुपए है. 2023-24 में 4.45 मिलियन क्लेम निपटाए गए थे, जिनकी कुल वैल्यू 1.82 लाख करोड़ रुपए थी. मतलब इस साल लोगों ने अपने PF अकाउंट से पैसा ज्यादा पैसा निकाला है. साथ ही स्टॉक मार्केट और बॉन्ड से ईपीएफओ को कम कमाई हुई है.

Read More – Kareena Kapoor ने पति Saif Ali Khan के हेल्थ को लेकर दिया अपडेट, कहा- उनके हाथ में चोट लगी है, परिवार के बाकी सदस्य …

बता दें कि साल 1952-53 में ईपीएफओ (EPFO) की ब्याज दर 3% थी. धीरे-धीरे बढ़ते हुए 1989-90 में यह 12% तक पहुंच गई. यह अब तक की सबसे ज्यादा ब्याज दर थी. साल 2000-01 तक यही ब्याज दर रही. उसके बाद 2001-02 में यह घटकर 9.5% हो गई. साल 2005-06 में यह और गिरकर 8.5% पर आ गई. फिर 2010-11 में ब्याज दर को बढ़ाकर 9.50% किया गया. लेकिन 2011-12 में इसे फिर से घटाकर 8.25% कर दिया गया. 2021-22 में यह सबसे कम 8.10% तक पहुंच गई थी. 2022-23 में पीएफ सब्सक्राइबर्स को 8.15% ब्याज दिया गया था.

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध, एक माह तक लागू रहेगा आदेश
छत्तीसगढ़

रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध, एक माह तक लागू रहेगा आदेश

Today | 7 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रेम मंदिर में राधा कृष्ण का किया दर्शन-पूजन, लेजर शो ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रेम मंदिर में राधा कृष्ण का किया दर्शन-पूजन, लेजर शो ने मोहा मन

Today | 7 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
दुबई-मुंबई से अनूपपुर तक फैला साइबर ठगी का नेटवर्क: पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा, सरकारी योजनाओं के नाम पर म्यूल अकाउंट खुलवाकर करोड़ों की ठगी
मध्यप्रदेश

दुबई-मुंबई से अनूपपुर तक फैला साइबर ठगी का नेटवर्क: पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा, सरकारी योजनाओं के नाम पर म्यूल अकाउंट खुलवाकर करोड़ों की ठगी

Today | 7 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
CG News : प्रशिक्षु IAS की कार को टक्कर मारकर भाग रहा था पिकअप ड्राइवर, जवानों ने पकड़ा
छत्तीसगढ़

CG News : प्रशिक्षु IAS की कार को टक्कर मारकर भाग रहा था पिकअप ड्राइवर, जवानों ने पकड़ा

Today | 7 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
गढ़चिरौली में 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, 68 लाख का घोषित था इनाम
छत्तीसगढ़

गढ़चिरौली में 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, 68 लाख का घोषित था इनाम

Today | 7 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University Agrawal Hospital ITSA Hospitals new bharat sweet

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved
×