ब्रह्मपुर: ओडिशा के गंजाम जिले में बुधवार को पुलिस ने एक सीआरपीएफ (CRPF) जवान को एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी पर आरोप है कि उसने शादी का झूठा वादा कर महिला का शारीरिक शोषण किया.

आरोपी की पहचान दक्षिणपुरा गांव निवासी जी. आयादी रेड्डी के रूप में हुई है. पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. जांच अधिकारियों ने आरोपी का एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया, जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे दिगपहंडी उपजेल भेज दिया है.
रेड्डी 2003 से महिला के साथ रिश्ते में था और उसने शादी का आश्वासन दिया था. आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर 2010 और 2016 में महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में, उसने महिला से संबंध तोड़ लिए और दूसरी महिला से शादी कर ली.
शिकायत में यह भी कहा गया है कि शादी के बाद भी आरोपी पीड़िता का शोषण करता रहा और उसे धमकियां देता रहा. आरोप है कि 10 दिसंबर 2025 को उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पीड़िता को फोन पर अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई जारी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

