अयोध्या। राम मंदिर में रामधन गबन प्रकरण के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 6 जुलाई को होने वाली बैठक बेहद अहम हो गई है। बैठक दोपहर 3 बजे मणिराम दास छावनी में प्रस्तावित है और जारी एजेंडे में सबसे पहले महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के त्यागपत्र पर विचार किया जाएगा।

क्या SIT ने जांच रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंपी

बैठक में दान-पात्रों से प्राप्त राशि की गणना को लेकर SIT की अंतरिम रिपोर्ट भी ट्रस्ट के सामने रखी जाएगी। क्या SIT ने आधिकारिक रूप से अपनी जांच रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंपी है? अगर सौंपी न होती तो ट्रस्ट के एजेंडा में जांच रिपोर्ट पर चर्चा को शामिल नहीं किया गया होता। इसका मतलब ट्रस्ट को SIT ने अपनी रिपोर्ट पहले हो सौंप दी है। लेकिन क्या ये जायज है ? इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

READ MORE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला को लेकर श्याम साधनालय पहुंची पुलिस, किया निरीक्षण

बैठक सूचना पत्र को लेकर नया सवाल

इसके अलावा मंदिर प्रबंधन की नई व्यवस्था, रिक्त पदों पर चयन और अन्य जरूरी विषयों पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि बैठक सूचना पत्र को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है। कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि के नाम से जारी सूचना में हस्ताक्षर या डिजिटल हस्ताक्षर नहीं हैं। इससे पहले चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे की सूचना भी बिना हस्ताक्षर वाले पत्र से जारी होने का दावा किया गया था।

सबसे बड़ा सवाल बैठक की अध्यक्षता को लेकर है। ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास लखनऊ में भर्ती हैं। ऐसे में यदि वे बैठक में शामिल नहीं होते हैं, तो 6 जुलाई की अहम बैठक किसकी अध्यक्षता में होगी, इस पर भी असमंजस बना हुआ है।