CSK vs DC IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम आमने-सामने है। चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले जा रहे इस मुकाबले में DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी और आयुष महात्रे की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य मिला है।
इस मुकाबले में संजू सैमसन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों पर नाबाद 115 रन की पारी खेली। उन्होंने पूरे मैदान में शानदार शॉट्स लगाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वहीं आयुष महात्रे ने भी उनका बेहतरीन साथ निभाया और 36 गेंदों पर 56 रन की तेज पारी खेली, जिसके बाद वह रिटायर्ड आउट हो गए। इसके अलावा शिवम दुबे ने 20 रन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 15 रन का योगदान दिया।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी में केवल कप्तान अक्षर पटेल ही सफल रहे, जिन्होंने एकमात्र विकेट हासिल किया। अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 213 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल करना होगा।
CSK और DC की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद
इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

