अजयारविंद नामदेव, शहडोल। शहडोल जिले के ब्यौहारी और जयसिंहनगर जैसे क्षेत्रों में सोनोग्राफी जैसी जरूरी सुविधा का अभाव गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। इसी बीच एक महिला की क्यूट अपील ने इस गंभीर समस्या को सोशल मीडिया पर सुर्खियों में ला दिया है। ‘ब्यूटी भाभी’ के नाम से मशहूर मीना साकेत का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बेहद ही क्यूट और भावुक अंदाज में अस्पताल के लिए सोनोग्राफी मशीन की मांग की है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ब्यौहारी की रहने वाली मीना साकेत, जिन्हें लोग ब्यूटी भाभी के नाम से जानते हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बेहद सरल और भावुक अंदाज में सोनोग्राफी मशीन की मांग करती नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में यह सुविधा नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को 90 से 100 किलोमीटर दूर शहडोल जिला अस्पताल जाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी और स्वास्थ्य जोखिम का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: AIIMS के NICU में चूहों का आतंक: धमाचौकड़ी से खतरे में नवजात बच्चों की जान, Video Viral
वीडियो में उन्होंने बताया कि लंबी दूरी तय करने के दौरान महिलाओं को सूजन, दर्द और अन्य दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। सिर्फ ब्यौहारी ही नहीं, बल्कि जयसिंहनगर सिविल अस्पताल में भी यही स्थिति बनी हुई है। वहीं, सर्जरी विशेषज्ञों की कमी के कारण सामान्य ऑपरेशन के लिए भी मरीजों को जिला अस्पताल का रुख करना पड़ता है।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सवाल यह उठता है कि जब क्षेत्र में विधायक और प्रशासन मौजूद हैं, तो अब तक ऐसी बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं मिल पाई हैं।
यह भी पढ़ें: बस कंडक्टर का ‘लव ट्रैप’: सीट देने के बहाने छात्रा से बढ़ाई नजदीकी, फिर कमरे में बनाए संबंध, शादी तय हुई तो दूल्हे वालों को भेजे अश्लील Video
आधुनिकता के इस दौर में जहां हम चांद पर पहुंचने की बात कर रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के शहडोल में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल आज भी बदहाल आता है। जिले के ब्यौहारी और जयसिंहनगर जैसे सिविल अस्पतालों में करोड़ों की इमारतें तो खड़ी कर दी गई हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के नाम पर यहां की जनता आज भी लंबी दूरी तय करने को मजबूर है।
यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद है: प्रसव के बाद महिला के पेट में छोड़ा कपड़ा, हालत बिगड़ने पर हुआ खुलासा
अब देखना होगा कि भाभी की यह क्यूट अपील सरकार तक कितनी प्रभावी ढंग से पहुंचती है और क्या इससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में कोई ठोस सुधार हो पाता है या फिर यह मामला भी सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाएगा।

