Cucumber Ice Cubes : गर्मी के मौसम में खीरा खाना बहुत ही अच्छा होता है. ये शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही बहुत ताज़ा फील करवाता है. इसी खीरे का एक नया और बेहद सरल उपयोग तेजी से  वायरल हो रहा है, जिसमें खीरे को आइस क्यूब के रूप में जमाकर इस्तेमाल किया जाता है. आमतौर पर लोग खीरा सलाद या रायता में खाते हैं, लेकिन जब इसे पीसकर बर्फ के क्यूब की तरह जमाया जाता है. तो यह और भी ज्यादा उपयोगी बन जाता है.

खीरे को आइस क्यूब में बदलना बहुत आसान है और इसे घर पर कोई भी कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकता है और जब आप इसे अपने स्किन में apply करते हैं तो गर्मी के मौसम में यह चेहरा, त्वचा और शरीर को तुरंत राहत देने का काम करता है. तो आइए जानते हैं इसके और फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका.

त्वचा को ठंडक और ताजगी

खीरे में प्राकृतिक कूलिंग गुण होते हैं. जब आप इन क्यूब्स को चेहरे पर लगाते हैं, तो त्वचा तुरंत ठंडी होती है.जलन और लालिमा कम होती है साथ ही सनबर्न में राहत मिलती है.

ग्लो बढ़ाने में मदद

खीरा स्किन को हाइड्रेट करता है. इससे ड्राई स्किन को नमी मिलती है. चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग दिखता है साथ हूँ डलनेस कम होती है.

आंखों की सूजन कम करता है

इन क्यूब्स को आंखों के आसपास हल्के से लगाने से भी बहुत फायदा मिलता है. ये डार्क सर्कल कम हो सकते हैं और आंखों की सूजन और थकान घटती है.

पिंपल्स और ऑयली स्किन में फायदा

खीरे में एंटीऑक्सीडेंट और हल्के एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. खीरा आइस क्यूब लगाने से ऑयल कंट्रोल में मदद मिलती है. और पिंपल्स की समस्या कम करने में सहायक होता है.

शरीर को तुरंत ठंडक

गर्मियों में गर्दन, हाथ-पैर या माथे पर लगाने से तुरंत राहत देकर लू (heat stroke) जैसी परेशानी में भी सहायक होता है.

इस्तेमाल करने का सही तरीका

  1. एक क्यूब लें और हल्के हाथ से चेहरे या शरीर पर घुमाएं.
  2. सीधे स्किन पर लगाने से पहले कपड़े में लपेट सकते हैं (संवेदनशील त्वचा के लिए).
  3. दिन में 1–2 बार इस्तेमाल काफी है.
  4. बहुत ज्यादा देर तक एक जगह पर न रखें (स्किन को नुकसान हो सकता है).
  5. अगर स्किन बहुत संवेदनशील है तो पहले पैच टेस्ट करें.
  6. हमेशा ताजा क्यूब्स बनाकर इस्तेमाल करें (3–4 दिन से ज्यादा स्टोर न करें).