Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा यानी दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर 23 करोड़ रुपये का मारिजुआना गांजा पकड़ाया है। कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए 23.936 किलोग्राम मारिजुआना गांजा के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 23.936 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में दो भारतीय यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।
कस्टम अधिकारियों के मुताबिक दोनों यात्री 22 फरवरी 2026 को थाईलैंड के क्राबी से फ्लाइट संख्या 6E-1070 से दिल्ली के टर्मिनल-3 पर पहुंचे थे। यात्रियों की प्रोफाइलिंग के आधार पर अधिकारियों को उन पर संदेह हुआ। जिसके बाद उन्हें ग्रीन चैनल पर रोका गया और उनके सामान की एक्स-रे स्क्रीनिंग के साथ विस्तृत जांच की गई।
जांच के दौरान अधिकारियों ने दोनों ट्रॉली बैग से कुल 14 पॉलीथीन पैकेट बरामद किए। इनमें से 8 पैकेट ग्रे और पीले रंग के ट्रॉली बैग में छिपाकर रखे गए थे, जबकि 6 पैकेट गहरे हरे और सफेद रंग के ट्रॉली बैग में छुपाए गए थे। बरामद मादक पदार्थ का कुल शुद्ध वजन 23,936 ग्राम पाया गया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
प्रारंभिक जांच और डायग्नोस्टिक परीक्षण में बरामद पदार्थ गांजा/मारिजुआना प्रतीत हुआ। इसके बाद कस्टम विभाग ने दोनों यात्रियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने जब्त मादक पदार्थ और पैकिंग सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


