कुमार इंदर, जबलपुर। पुलिस प्रशासन द्वारा साइबर क्राइम और ठगी के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी लोग ठगी के शिकार हो रहे है। वहीं बदमाश नए नए तरीके अपना कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला जबलपुर का है जहां एक बुजुर्ग से साइबर बदमाशों ने एक लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।
‘जुनून के आगे ‘पनौती’ कुछ भी नहीं’, बागेश्वर महाराज ने टीम इंडिया की जीत पर दी बधाई,
योनो एप एक्सपायर होने का दिया झांसा
दरअसल बदमाशों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। गोराबाजार थाना क्षेक्ष निवासी प्रभाकर मोहिते ने मामले की शिकायत की है। शिकायत में बताया कि आरोपी ने योनो एप एक्सपायर होने की बात कहकर ठगी की है।
लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हुआ
एसबीआई के योनो एप को चालू करने के नाम पर पहले लिंक भेजी। लिंक पर क्लिक करते ही बुजुर्ग का मोबाइल हैक हुआ। कई ट्रांजेक्शन में बुजुर्ग के खाते से 1 लाख रुपये ट्रांसफर हुए। गोराबाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।


