भुवनेश्वर: उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव के नाम का गलत इस्तेमाल कर साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उनके नाम पर पैसे इकट्ठा करने की शिकायतें मिली हैं। इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के साथ आवश्यक सबूत भी सौंपे गए हैं, जिनमें ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर 7377352449 शामिल है।
सिंहदेव ने पुलिस अधिकारियों को दोषियों की तुरंत पहचान कर गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की धोखाधड़ी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को उपमुख्यमंत्री के नाम पर पैसे मांगने वाला कॉल, मैसेज या अन्य संपर्क प्राप्त हो, तो वे सतर्क रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करने से पहले सभी जानकारी की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करने की सलाह दी गई है।

बताया गया है कि ठगों ने कनक वर्धन सिंहदेव के उपमुख्यमंत्री तथा कृषि, किसान सशक्तिकरण और ऊर्जा मंत्री के पद का दुरुपयोग कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सरकारी पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने और जनता को ठगने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- UAPA मामले में 6 नागरिकों की गिरफ्तारी का मामला : यूक्रेन दूतावास ने को बताया साजिश, रूस पर जताया शक
- धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 सदन में पारित : विजय शर्मा ने कहा – वोट बैंक की राजनीति करती रही कांग्रेस, सदन से कर गई पलायन
- अनोखा चोर: कुर्ता-पायजामा पहन ‘कूल’ अंदाज में की कूलर की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर का वीडियो वायरल
- विद्युत विभाग को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 112 किलो एल्यूमीनियम तार भी बरामद
- CG News : नशे में धुत्त होकर स्कूटी चला रही युवती ने मचाया हंगामा, पुलिसकर्मियों के साथ की बहस, कहा – फांसी पर चढ़ा देंगे क्या…
