राकेश कथूरिया, कैथल. प्राय: देखने में आ रहा है कि आजकल साइबर ठग तरह तरह के तरीके अपनाकर आमजन को साइबर ठगी का शिकार बनाकर पैसे ठग रहे है। पुलिस विभाग द्वारा आमजन को साइबर ठगो से सावधान करते हुए जागरूक किया जा रहा है। ऐसे ही एक तरीका परिचित की प्रोफाइल फोटो लगाकर अनजान नंबर से पैसो की डिमांड करने का है।
इस बारे एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन को सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। वारदात का तरीका बताते हुए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि साइबर ठग आमजन को व्हाट्सएप पर उनके परिचित की प्रोफाइल फोटो(डीपी) लगाकर अनजान नंबर से मैसेज करते है कि उसे तुरंत रुपये की आवश्यकता है। कृपा मेरे पास पैसे ट्रांसफर करें, मैं कल आपको पैसे वापिस कर दुंगा। साइबर ठग उनका एक नंबर देते है और उसमें पैसा ट्रांसफर करने के लिए कहते है।

एसपी ने कहा कि इस साइबर ठगी में हमारा जीमेल अकाउंट हैक होना भी शामिल हैं जो ठग जीमेल हैक करके उससे ही हमारे परिचित के मोबाइल नम्बर प्राप्त करके अलग व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर उन नम्बर पर मैसेज करते हैं। ऐसी स्थिति में आप तुरंत पैसा ट्रांसफर ना करें। आपके परिचित के असली नंबर पर कॉल करके इसकी पुष्टि करें कि आपके परिचित को पैसे का आवश्यकता है या नहीं। अपना जीमेल अकाउंट का पासवर्ड मजबूत बनाए जिससे जीमेल अकाउंट आसानी से हैक ना हो सके। जाने अनजाने में साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
- 13 September 2026 Rashifal : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
- ‘पीटेंगे, डकैती डालेंगे, अपहरण करेंगे’ धर्मपाल सिंह ने बताया अखिलेश के PDA का नया ‘फुल फॉर्म’, मचा भारी बवाल
- दतिया में जुए की कार्रवाई पर भाजपा नेताओं की शिकायत, पूर्व मंडल अध्यक्ष को फंसाने का आरोप, भाजपा सांसद पहुंची एसपी ऑफिस
- Bihar Top News 12 September 2026: जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का निधन
- बनारस में थमी ‘जस्टिस मोर्चा’ की साइकिल यात्रा: शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का खुला समर्थन, बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान



