फगवाड़ा के पलाही रोड पर स्थित ताज विलास होटल में पुलिस ने रेड की और युवक युवतियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार फगवाड़ा पुलिस ने डीएसपी भारत भूषण और साइबर सेल कपूरथला की इंस्पेक्टर अमनदीप कौर की अगुवाई में एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश किया है। होटल लीज पर लेकर इसे एक अवैध कॉल सेंटर बना रखा था। इस छापेमारी को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कपूरथला और फगवाड़ा सिटी पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया।
छापे के दौरान 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 40 लैपटॉप, 67 मोबाइल फोन तथा 10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके तहत एफआईआर नंबर 14, तिथि 19 सितंबर 2025, पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम कपूरथला में दर्ज की गई है। अभियुक्तों पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 111, 318(4), 61(2) तथा आईटी एक्ट की धाराओं 663 व 664 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। बड़े नेटवर्क और धन के लेन-देन के स्रोतों की जांच के लिए जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह रैकेट अमरिंदर सिंह उर्फ साबी टोहरी, निवासी मोहल्ला गुजराती द्वारा चलाया जा रहा था।

होटल लीज पर लेकर इसे एक अवैध कॉल सेंटर बना रखा था
उन्होंने होटल लीज पर लेकर इसे एक अवैध कॉल सेंटर बना रखा था। कॉल सेंटर की देखरेख जसप्रीत सिंह और साजन मदान (साऊथ एवेन्यू, नई दिल्ली) कर रहे थे। दोनों का सीधा संपर्क दिल्ली के एक व्यक्ति सूरज से मिला है, जो कोलकाता के शेन से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार गिरोह अमेरिका और कनाडा के लोगों को सॉफ्टवेयर समाधान उपलब्ध कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था। इनके लेन-देन मुख्यतः बिटकॉइन के माध्यम से होते थे, जबकि हवाला चैनलों के जरिये भी पैसे ट्रांसफर किए जाते थे। अधिकारियों ने कहा कि धोखाधड़ी के दायरे और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जानकारी के लिए और जांच जारी है।
- RR vs MI IPL 2026 : 11-11 ओवर के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, लगाई जीत की हैट्रिक
- CG Bird Flu : केंद्रीय टीम की रिपोर्ट में 1 करोड़ का नुकसान, 22,808 मुर्गियां और 25,896 अंडो को किया गया नष्ट
- 3 भाई-बहनों ने की सुसाइड की कोशिश: तालाब में लगाई छलांग, 1 युवक की मौत
- योगी सरकार की सख्त निगरानी का असर, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर शिकंजा, 23 हजार से ज्यादा छापे और 238 एफआईआर
- ‘ये भाजपा सरकार है या सर्कस…’, अखिलेश ने रवि किशन पर बोला हमला, कहा- सासंद जनता का प्रतिनिधि होता है, मुख्यमंत्री का खिलौना नहीं

