भुवनेश्वर : ओडिशा सरकार के कृषि विभाग ने चक्रवात दाना के बाद खड़ी फसलों को हुए नुकसान के आंकलन के लिए 26 और 27 अक्टूबर को अपने अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस संबंध में विभाग ने एक आदेश जारी किया है।
आदेश में कहा गया है, “‘दाना’ प्रभावित जिलों में चक्रवात के बाद की गतिविधियों की तत्काल प्रकृति को देखते हुए, विशेष रूप से खड़ी फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए, 26 और 27 अक्टूबर को आधिकारिक छुट्टियां रद्द की जाती हैं।
प्रभावित जिलों और भुवनेश्वर में विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे इन दिनों के दौरान अपने आधिकारिक मुख्यालय को न छोड़ें और आवश्यकतानुसार ड्यूटी के लिए सतर्क रहें।” आदेश में कहा गया है कि इस संबंध में किसी भी तरह के विचलन को गंभीरता से लिया जाएगा।
- Bihar Top News 06 oct 2026: सड़क हादसे में ASI की मौत, पीके का बीजेपी को चैलेंज, बीच बाजार वकील की हत्या
- मोकामा के स्कूल में बड़ा हादसा, क्लासरूम में गिरा छत का पंखा, तीन छात्राएं घायल
- EXCLUSIVE: 5 करोड़ का लोन सेंशन, अगले दिन होने थे साइन… फिर बंटी नागर की मौत! 20 लोगों के नाम पुलिस तक पहुंचे, दो मोबाइल अब भी गायब
- Today’s Top News: युवती पर एसिड अटैक का खुलासा, नक्सल मुक्त घोषित होने के बाद कांकेर में बड़ी वारदात, CEC ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा टला, मंदिर में दान के नाम पर ठगी, महिला को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- VB-G Ram Ji योजना में गड़बड़ी की शिकायत : मस्टर रोल में मजदूरों के नाम, मौके पर चल रही JCB, जनपद पंचायत ने बनाई जांच समिति

