अनिल मालवीय, सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस की साइक्लोथॉन युवा स्वाभिमान यात्रा बुधवार को सीहोर जिले पहुंची। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। वहीं एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं।
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में बुधवार सीहोर जिले में एक विशाल राजनीतिक और सामाजिक हलचल हुई। युवाओं, छात्रों और किसानों के हक, शिक्षा, रोजगार और स्वाभिमान के संकल्प को लेकर साइक्लोथॉन युवा स्वाभिमान यात्रा पहुंची। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। छात्र-छात्राओं के साथ चुनौतियां संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमलाहा, सौंडा, नापली और मुगिसपुर होते हुए यात्रा सीहोर शहर के इंदौर नाका, बढिय़ाखेड़ी चौराहा, लीसा टॉकीज चौराहा और बड़ा बाजार मार्ग से गुजरी। युवा स्वाभिमान जनसभा यात्रा का मुख्य आकर्षण कोतवाली चौराहे पर आयोजित होने वाली जनसभा रही।
दिग्गज नेताओं ने किया संबोधित
इस जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई दिग्गज नेताओं ने युवाओं और किसानों को संबोधित किया। जनसभा के बाद यह काफिला आनंद डेरी चौराहा, बस स्टैंड, सेकड़ाखेड़ी रोड और फंदा टोल टैक्स होते हुए भोपाल में मुख्यमंत्री निवास सीएम हाऊस के घेराव के लिए रवाना हुआ। आपको बता दें कि जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, शहर अध्यक्ष घनश्याम यादव, प्रवक्ता पंकज शर्मा ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुटने की अपील की थी।
ये भी पढ़ें: ‘शिक्षा बचाओ’ के नाम पर जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा, बीजेपी पर पेपर माफिया और शिक्षा व्यवस्था को लेकर बोला बड़ा हमला
जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने सीहोर के सभी युवा साथियों, किसान भाइयों, छात्र-छात्राओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस यात्रा में बढ़-चढकर हिस्सा लेने का आह्वान किया था। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस समेत एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश थे कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से भारी संख्या में साथियों के साथ उपस्थित होकर युवाओं की इस आवाज को बुलंद करें। इसी कारण बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
15 जुलाई को भोपाल पहुंचेगी यात्रा
इंदौर से शुरू हुई यह करीब 200 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा 15 जुलाई को भोपाल पहुंचेगी। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर छात्र, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि इस यात्रा के जरिए शिक्षा, रोजगार और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रदेशव्यापी जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

