शशांक द्विवेदी, खजुराहो। मध्य प्रदेश के खजुराहो में एक हादसे ने पूरे परिवार का सुख छीन लिया। राजनगर नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 रानीपुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निवासी राजन कोरी के घर में अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि पल भर में परिवार का आशियाना मलबे के ढेर में बदल गया। 

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई: Video सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों में फैला आक्रोश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट की तीव्रता से घर का पक्का लेंटर भरभराकर गिर गया, दीवारें ढह गईं और लोहे के गेट तक फटकर दूर जा गिरे। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के सदस्य सुरक्षित दूरी पर थे, जिससे जनहानि टल गई  लेकिन घर का सारा सामान और छत पूरी तरह नष्ट हो गई है। 

यह भी पढ़ें: धार का सिरसोदिया गांव बना छावनी: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दो दिन पहले प्रशासनिक टीम पर हुआ था पथराव

घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की गुहार लगाई है, ताकि वे फिर से अपने सिर पर छत खड़ी कर सकें। बता दें परिवार के सदस्य मजदूरी करते हैं ओर कंस्ट्रक्शन करते हैं। उन्होंने चार-पांच सालो से मजदूरी कर अपना घर बनाया था, लेकिन सिलेंडर के विस्फोट ने सारा घर बर्बाद कर दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m