जालंधर। जालंधर में सुबह-सुबह आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है, जिसके बाद दमकल विभाग ने बड़े ही मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया है। आग इतनी भीषण थी कि घर में बड़ा नुकसान हो गया है। यह घटना बाबूलाल सिंह नगर के करीब एरिया राज नगर की है।
बताया जा रहा है कि घर में सुबह-सुबह भयानक आग लग गई, यह आग घर में सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण लगी है। देखते ही देखते घर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी क्योंकि जब आग लगी तब घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची।
जब तक गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची आग पूरी तरह घर में फैल चुकी थी। घर का काफी सारा सामान जलकर खाक हो गया था घर में काफी खिलौने भी थे जिसके कारण आग जल्दी से फैलती गई। बंद घर होने के कारण किसी भी तरह का बचाव कार्य नहीं किया जा पा रहा था। यही कारण है कि फायर ब्रिगेड आने तक आग भड़क चुकी थी। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के प्रयास में दो कर्मचारी भी बुरी तरह झुलस गए हैं।
- Amit Shah Birthday Special: बीजेपी के ‘चाणक्य’ का आज 62वां जन्मदिन, जानें सरदार पटेल की बेटी के लिए पोस्टर लगाने से गृह मंत्री बनने तक का सफर
- ओडिशा विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: सहायक कार्यपालक इंजीनियर के 7 ठिकानों पर छापेमारी
- मारुति सुजुकी अर्टिगा के शौकीनों को झटका, कंपनी ने इन दो वेरिएंट्स की बढ़ा दी कीमतें
- Vivo Buds Ultra ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 60dB नॉयज कैंसलेशन और 50 घंटे की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
- बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र! ओडिशा-आंध्र तट की ओर बढ़ सकता है तूफान, जानें IMD का अनुमान

