दतिया/डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा का प्रसिद्ध नवग्रह मंदिर इस समय काफी चर्चित है और यहां देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लगातार सैलानी आ रहे हैं। शनिवार को मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में विदेशी सैलानी पहुंचे जिसमें ज्यादातर महिलाएं थीं। मंदिर में प्रवेश करते हुए सभी ने सीता राम का जयकारा लगाया।
पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कराया मंदिर का भ्रमण
भारतीय परंपरा अनुसार ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा भी यहां कायम रही। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विदेशी मेहमानों का आदर सम्मान के साथ स्वागत किया। पूरे नवग्रह मंदिर का भ्रमण करवाया। विदेशी सैलानियों ने विदेशी पक्षियों को दाना खिलाने के साथ ही भारतीय चाय का भी आनंद लिया।

यूक्रेन, रशिया, नार्वे, ग्रीस जैसे देशों से पहुंचे विदेशी सैलानी
यहां बता दे की नवग्रह मंदिर एशिया में पहला मंदिर है और यहां कुछ ही समय पहले भक्ति आयोजन किया गया था। नवग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राजनीतिक से लेकर सनातन के बड़े-बड़े लोग यहां आए थे और यहां बड़े धार्मिक आयोजन भी किए गए थे। भारतीय सरजमी पर विदेशी सैलानियों ने भारतीय परंपरा अनुसार नवग्रह मंदिर में घूम कर आनंद लिया, साथ ही भारतीय संस्कृति को भी जाना।

