शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुत्तों को नशीला मांस खिलाकर घर में करोड़ों की चोरी करने वाले शातिर को पुलिस ने 7 महीने बाद दबोच लिया है। जयपुर पुलिस ने डकैत शाहरुख को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि 26 दिसंबर 2025 की सुबह एयरपोर्ट रोड की पोस्ट कॉलोनी पर सीनियर एडवोकेट के घर लूट हुई थी। आरोपियों ने पालतू कुत्तों को नशीला मांस खिलाया था। इसके बाद घर की दीवार फांदकर घर के अंदर घुसकर घर में रखे लाखों रुपए के जेवर नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे।
आरोपियों ने सुबह 3 लोगों के घर में लूट की थी। वारदात के बाद नौकरानी समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। चोरी करने वाला बदमाश 30 वर्षीय नांगल पुलिया झोटवाड़ा जयपुर निवासी शाहरुख कुरैशी है। आरोपी फरारी के दौरान कई जगह पर लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है।
आरोपी भोपाल पुलिस को लंबे समय वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया है। जांच टीम ने बताया कि आरोपी शाहरुख मास्टरमाइंड अपने फरार साथियों के संपर्क में था। पुलिस अब गैंग के सदस्यों से लूटे गए माल की जानकारी जुटाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


