मानसा। गांव भम्मे कलां निवासी दलजीत सिंह की मौत के मामले में अब उसके पिता जरनैल सिंह बेटे का बड़ा बयान सामने आया है. खबर है कि उसके पिताअंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए हैं. उन्होंने शुक्रवार को मीडिया के सामने आकर कहा कि पुलिस ने उनकी मांग के अनुसार मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी यही मांग थी और अब वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक अहम बयान सामने आया है, जो चर्चा में बना हुआ है.

जरनैल सिंह ने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन प्रशासन के अधिकारी उनके पास पहुंचे थे और हरसंभव मदद का भरोसा दिया था. हालांकि, मानसा में चल रहे धरने से गांव पहुंचे कुछ लोगों ने उन्हें दलजीत का शव मानसा ले जाने के लिए लालच देकर गुमराह किया. उन्होंने बताया कि बेटे के अंतिम संस्कार को लेकर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को धरने से गांव पहुंचने के लिए कहा था, लेकिन वे उन्हें ही धरने में आने के लिए कह रहे हैं. हालांकि, दलजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर, मां और बहन अभी भी मानसा में तिकोनी चौक पर चल रहे धरने में मौजूद हैं.

झोटा व गुलजार के परिवारों को सीआरपीएफ सुरक्षा परविंदर सिंह झोटा के परिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीआरपीएफ सुरक्षा दी गई है। परिवार की सुरक्षा में छह जवान तैनात होंगे. तीन जवान झोटा के पिता भीम सिंह और तीन पत्नी मनप्रीत कौर की सुरक्षा करेंगे. इसी तरह से गुलजार के परिवार को भी कैटेगिरी की सुरक्षा दी गई है.