अनशन पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है लेकिन वह फिर भी अपने अनशन को तोड़ने के लिए तैयार नहीं है। बीपी बढ़ने के कारण उन्हें 103 डिग्री बुखार आ गया है।
टेंपरेचर इतना अधिक है कि उन्हें सिर पर पट्टी रखना पड़ रहा है इस स्थिति को देखते हुए किसान नेताओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की है जिसमें बड़ी संख्या में किसान भाइयों से जुटने की अपील भी की है।
लगातार डल्लेवाल के स्वास्थ्य में आ रही गिरावट के मुद्दे पर आज शाम किसान 5 बजे दाता सिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर इमरजेंसी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने लोगों और किसानों से अपील की थी कि वे बड़ी संख्या में खनौरी बॉर्डर पर पहुंचें ताकि इस आंदोलन को मजबूत किया जा सके और जीता जा सके।

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि कल उनकी तबीयत खराब हो गई थी। आज सुबह 5 बजे जगजीत सिंह डल्लेवाल जी को तेज बुखार 103.6 हो गया है। मेडिकल रिपोर्ट्स में जगजीत सिंह डल्लेवाल की यूरिन रिपोर्ट्स में कीटोन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- राजस्थान में सूखे की आशंका के बीच किसानों को कब मिलेगी राहत? किरोड़ी मीणा ने बताया पूरा प्लान
- Jharkhand Top News: हेमंत सोरेन ने सड़क निर्माण का लिया जायजा, मां-बेटे की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, 108 एंबुलेंस सेवा पर संकट,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- स्टेडियम की बदहाली को लेकर युवाओं का धरना: सिंथेटिक ट्रैक, पानी और गड्ढों को लेकर सीएमओ से बहस, हंगामे के बाद मिला आश्वासन
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों के लिए बड़ी खुशखबरी: 3 साल बाद मानदेय में होने जा रहा बड़ा बदलाव! जानिए पूरी अपडेट
- Rajasthan Panchayat Election से पहले सियासी घमासान, कांग्रेस धरने पर तो भाजपा 17 जिलों में टिकट तय करने में जुटी
