अमृतसर. 13 फरवरी 2024 से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन पर आज (बुधवार) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान पंजाब सरकार अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट पेश करेगी। साथ ही, डल्लेवाल को अनशन के 58वें दिन ट्रॉली से बाहर लाया जाएगा। उन्हें मंच के पास बनाए जा रहे कमरे में शिफ्ट किया जाएगा, जहां वे धूप ले सकेंगे।
डल्लेवाल ने कहा, “मुझे इलाज की जरूरत नहीं थी। 121 किसान अनशन पर थे, इसलिए मुझ पर दबाव डाला गया और इलाज के लिए सहमति देनी पड़ी। हम यह लड़ाई रोटी से नहीं, बल्कि अकालपुरख के आशीर्वाद से जीतेंगे। गुरु नानक देव जी दया करेंगे, शरीर उनका है और सब कुछ उनकी दया से ही होगा। यदि मुझे बैठक में ले जाया जाता है, तो मैं उसमें शामिल हो जाऊंगा।”
तमिलनाडु में भी भूख हड़ताल
डल्लेवाल ने अब डॉक्टरों की मदद लेना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें उन पर नजर रख रही हैं। बड़ी संख्या में किसान उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।

किसान आंदोलन के समर्थन में अन्य राज्यों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के किसानों ने जिला स्तर पर एक दिन की प्रतीकात्मक भूख हड़ताल की और अपनी मांगें जिला अधिकारियों के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजी। वहीं, आज तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में किसान एक दिन का प्रतीकात्मक अनशन करेंगे।
किसानों की भविष्य की योजनाएं
किसानों ने फैसला किया है कि 26 जनवरी को वे देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। इसके बाद दिल्ली की ओर मार्च के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। वहीं, 14 फरवरी को किसान चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
- President Visit to Jagdalpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में करेंगी आमसभा, मंत्री कश्यप ने तैयारियों का लिया जायजा
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पंजाब कनेक्शन, अमृतसर से मुंबई पहुंचाए गए थे हथियार; 4 आरोपी गिरफ्तार
- संत रविदास सम्मान के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें पात्रता और आवेदन की आखिरी तारीख
- CM डॉ. मोहन का सख्त कदम: कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश, कहा- कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार
- Daler Mehndi Controversy: भाई दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह! मंत्री को घुमाया फोन, बोले- साबित करो आरोप

