लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। जिले के दल्लीराजहरा स्थित राम मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात दो महिलाओं ने मंदिर से पूजन सामग्री और बर्तनों की चोरी कर ली। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना का पता चलने पर मंदिर के पुजारी ने दल्लीराजहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं मंदिर परिसर में संदिग्ध गतिविधियां करते हुए दिखाई दे रही हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में मंदिर से पूजन सामग्री सहित कुछ बर्तन चोरी होने की जानकारी सामने आई है।

देखें VIDEO

दल्लीराजहरा पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों महिलाओं की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। श्रद्धालुओं ने मंदिर जैसी धार्मिक जगहों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H