शशांक द्विवेदी, खजुराहो/राजनगर:आजाद समाजवादी पार्टी के नेता दामोदर यादव के एक कार्यक्रम में दिए गए बयान चर्चा का विषय बन गए हैं। राजनगर के एक निजी होटल में पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दामोदर यादव ने राजा-रानियों के राज और वर्तमान चुनावी व्यवस्था पर तीखे शब्द कहे। 

उन्होंने कहा कि राजा-रानियों का राज तो बाबा साहब ने कब का खत्म कर दिया। पहले रानियों के पेट से जो पैदा होता था, वही राजा बनता था, चाहे वह कैसा भी हो। बाबा साहब ने वोट का अधिकार देने के बाद अब रानी के पेट से नहीं, बल्कि हमारी-तुम्हारी पेटी से राजा पैदा होने लगे, जिन्हें हम वोट से भरते हैं। दामोदर यादव ने आगे कहा कि फिर राजा-महाराजाओं ने नोट और शराब की पेटीयों के दम पर इन पर कब्जा कर लिया। 

नोट के दम पर हमारा वोट ले लिया जाता है और फिर गुलाम बनाने का काम किया जाता है। पार्टी नेता दामोदर यादव राजनगर में सदस्यता अभियान को लेकर पहुंचे थे। उनके इस बयान ने स्थानीय स्तर पर चर्चा पैदा कर दी है। अधिक जानकारी के लिए पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता से संपर्क किया जा सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m