बी.डी. शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पटेरा स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शिक्षिका का मंच से संबोधन करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

15 अगस्त के मंच से साथी शिक्षक पर भ्रष्टाचार के सनसनीखेज आरोप

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षिका वंदना घोष गुप्ता ने अपने ही स्कूल के शिक्षक कमलेश शर्मा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाकर हर किसी को सन्न कर दिया।

शिक्षिका ने सार्वजनिक रूप से मंच से कहा कि वरिष्ठता को दरकिनार कर और कथित तौर पर पैसे देकर प्राचार्य का पद हासिल किया गया है। संबोधन के दौरान शिक्षिका ने विद्यार्थियों को जीवन में हमेशा ईमानदारी से पढ़ाई करने और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों से दूर रहने की सीख दी।

वायरल वीडियो के बा‌द मचा हड़कंप

15 अगस्त के शासकीय कार्यक्रम के दौरान स्कूल के ही वरिष्ठ पद और व्यवस्था पर उठाए गए इन तीखे सवालों के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m