फाजिल्का। पंजाब और आसपास के इलाकों में बारिश के नदी समस्या बन कर सामने आ गई है। सतलुज दरिया के बढ़ते जलस्तर के बीच सोमवार को डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने सरहदी गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव के हालात का जायज़ा लिया और ढाणियों में फैले पानी को लेकर ग्रामीणों से बातचीत की।
प्रशासन की लगातार हालात पर नजर
डिप्टी कमिश्नर संधू ने बताया कि फिलहाल रिहायशी क्षेत्रों में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है, लेकिन सतलुज के साथ लगती ढाणियों और खेतों में पानी ज़रूर फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए है और जहां भी ज़रूरत होगी, तुरंत राहत व सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएंगे।
लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है। साथ ही अपनी सुरक्षा के लिए दरिया के तरफ नहीं जाने की बात कही गई है।
- CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा खुलासा, बोले- सौरव दास और आशुतोष रांका लेते थे फैसले, मैं बस आदेश मान रहा था
- Ritu Barala Case: डोटासरा की पुलिस को चुनौती, जीरो FIR पर जयपुर में क्यों अड़ी कांग्रेस?
- सास-बहू की दर्दनाक मौत: खेत में काम करते समय बड़ा हादसा, मां-भाभी को बचाने के चक्कर में झुलसी युवती
- पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर कैसे हुआ हमला? सामने आया नया वीडियो; पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई
- CM साय कल अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ, हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ होंगे दो एमओयू

