अमृतसर। माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। करीब 22 दिन बाद आज सुबह से माता वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू हो गई। सुबह से ही दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल भक्तिमय हो गया। मौसम और भूस्खलन के कारण यह बंद मार्ग बंद किया गया था।
भीषण भूस्खलन के कारण यात्रा को 22 दिनों तक रोकना पड़ा था। आपको बता दें बीते दिनों हुए हादसे में 34 लोगों की मौत हुई थी वहीं करीब 20 लोग घायल हुए थे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने अनुकूल मौसम और रास्तों की मरम्मत के बाद यात्रा फिर से शुरू करने की घोषणा की।
वैध पहचान पत्र लाएं श्राइन बोर्ड ने भक्तों से अपील की है कि वे वैध पहचान पत्र अपने साथ रखें, केवल निर्धारित मार्गों का पालन करें और जमीनी स्टाफ से सहयोग करें। साथ ही सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) आधारित ट्रैकिंग अनिवार्य की गई है।
- मेला देखने गए कारोबारी के घर से 40 लाख के जेवर और 6 लाख कैश चोरी, इलाके में सनसनी
- अंधविश्वास का खौफनाक खेल! तांत्रिक के चक्कर में पत्नी का सिर काली मंदिर में चढ़ाया, पिता कि भी की निर्मम हत्या
- हिसाब तो देना पड़ेगा! मस्जिद निर्माण की फंडिंग और खर्च को लेकर वक्फ बोर्ड पर गंभीर आरोप, घेराव कर हाईकोर्ट जाने की मिली चेतावनी
- उम्र छोटी, कारनामे बड़े! 3 साल की परीशा ने दिखाया कमाल, India Book of Records में दर्ज हुआ नाम
- खेत की मेढ़ काटने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में युवक की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर और सीने पर किए गए वार

