होशियारपुर। होशियारपुर जिले के दसूहा में मिनी बस और कार के बीच भयानक टक्कर में एक बच्चे समेत 8 लोगों की मौत हो गई और कई दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दसूहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस हादसे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिला होशियारपुर के दसूहा के गांव सगरा में बड़ा हादसा हो गया है, जहां यात्रियों से भरी एक निजी मिनी बस और कार की टक्कर हो गई। जिसमें कई लोगों की दुखद मौत की सूचना मिली है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन को घायलों की तुरंत मदद करने के लिए कहा गया है और वह लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं।
- Veer Guardian 2026: तेजस में बैठे जापानी एयर चीफ तो इन्हें किया याद, कहा 8 साल पुराना सपना हुआ पूरा
- ‘7वीं फेल से बेहतरी की उम्मीद करना आपकी-हमारी गलती’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का तीखा हमला
- बस स्टैंड में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष: चाकूबाजी में एक युवक की मौके पर मौत, इलाके में फैली सनसनी
- ‘नौकरी करने वाली पत्नी को नहीं मिलेगा अंतरिम भरण-पोषण’, दिल्ली हाई कोर्ट का अहम फैसला
- कांग्रेस से निष्कासित नेताओं की घर वापसी, अनुशासन समिति की बैठक के बाद जारी हुआ आदेश…



