पंजाब में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख बदल दी गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और केरल में भी चुनाव की तारीख बदली गई है। .चुनाव आयोग के अनुसार इन राज्यों में 13 नवंबर की जगह अब 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जिसका रिजल्ट 23 नवंबर को ही आएंगे।
चुनावी तारीख बदलने के साथ अब प्रचार का दिन भी बदला जाएगा। अब उम्मीदवार 18 नवंबर तक प्रचार कर पाएंगे। त्योहारों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में विधानसभा उपचुनावों की तारीख बदल दी। अब यहां 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में नौ, पंजाब में चार और केरल में एक सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होना है।
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोक दल सहित कई दलों ने विभिन्न त्योहारों के मद्देनजर आयोग से चुनावों की तारीख पुनर्निर्धारित करने का आग्रह किया था। उनका कहना था कि 13 नंवबर को चुनाव कराने से मतदान प्रतिशत पर असर पड़ सकता है।

इन सीटों की बदली तारीख
पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उचुनाव होना है। इनमें डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, बरनाला और चब्बेवाल विधानसभा सीट शामिल है। अब इन चार सीटों पर मतदान तय तारीख से एक हफ्ते के बाद किया जाएगा। सभी पार्टियां प्रचार में लगी हुई हैं। रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वास जताया कि आम आदमी पार्टी डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

