शब्बीर अहमद, भोपाल। दतिया उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस ने दतिया बॉर्डर पर तैनात होंगे। ग्वालियर के डबरा में कांग्रेस विधायक तैनात रहेंगे। शिवपुरी के दिनारा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी मौजूद रहेंगे। झांसी में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत उत्तर प्रदेश के नेता रहेंगे। बूथ मॉनिटरिंग के लिए भी टीम तैयार की गई है। संवेदनशील बूथ को लेकर कांग्रेस ने विशेष प्लानिंग की है।

दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। कांग्रेस की विशेष टीम संवेदनशील बूथ पर निगरानी रखेगी। संवेदनशील बूथों को लेकर 40 किलोमीटर के दायरे में तीन टीमें बनाई गई है। वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दतिया उपचुनाव में अधिकारियों के जरिए गड़बड़ी करवाना चाहती है।

ये भी पढ़ें: Datia By-Election: ‘दतिया में बूथ कैप्चरिंग की साजिश!’ कांग्रेस का बड़ा आरोप, EC को पत्र लिखकर की यह मांग

कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन से की अधिकारियों की शिकायत

इधर, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से अधिकारियों की शिकायत की है। कांग्रेस का आरोप है कि अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे है। पुलिस अफसर खुलकर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। पार्टी ने इसकी शिकायत कलेक्टर-एसपी से भी की है। आपको बता दें कि 30 जुलाई को दतिया में उपचुनाव के लिए मतदान होने है। गुरुवार सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी। वहीं उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त को मतगणना के बाद सामने आएंगे।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

दतिया उपचुनाव के लिए कुल 291 मतदान केंद्र बनाए गए है। 233 संवेदनशील मतदान केंद्र है। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 28 है। कुल 2 लाख 20 हजार मतदाता है। सुबह 07 से शाम 06 बजे तक मतदान होगा। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 16 कंपनियां CRPF की, करीब 1600 जवान तैनात रहेंगे। SAF के 150 जवान, 600 दतिया पुलिस और 200 होमगार्ड भी मोर्चा संभालेंगे। हर मतदान केंद्र पर 1 पुलिस अधिकारी सहित 6 सुरक्षा कर्मियों की तैनात रहेंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सशस्त्र बल तैनात रहेगा।

CCTV कैमरों से निगरानी

36 पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और QRT पूरे विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी। हर सेक्टर में पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में लगातार गश्त किया जाएगा। सभी पेट्रोलिंग टीमें कंट्रोल रूम से वायरलेस और मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी रहेंगी। EVM स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र पर 24×7 बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी होगी। हर थाना क्षेत्र में रिजर्व पुलिस बल तैयार रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m