Datia By-Election: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया (Datiya) में आगामी उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार (BJP Announce Candidate) का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari) को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसी के साथ पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) को बड़ा झटका लगा और उन्हें टिकट मिलने की अटकलों पर भी विराम लग गया है।

राजेंद्र भारती की सजा के ऐलान के बाद चर्चा में था नरोत्तम मिश्रा का नाम
दरअसल, राजेंद्र भारती को बैंक फ्रॉड केस में कोर्ट ने सजा सुनाई थी जिसके बाद उपचुनाव की सुगबुगाहट होने लगी थी। इस दौरान एक ही नाम चर्चा में था और वह था प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का। माना जा रहा था कि भाजपा उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है। लेकिन आज नाम के ऐलान के साथ ही उन्हें तगड़ा झटका लग गया।

टिकट की आस में खरीदा था नामांकन फॉर्म
बताया जा रहा है कि नरोत्तम मिश्रा को टिकट मिलने की उम्मीद थी। यही वजह थी कि उन्होंने नामांकन तक खरीद लिया था। लेकिन बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को टिकट देकर फिर चौंका दिया।
कौन है आशुतोष तिवारी ?
दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बने आशुतोष तिवारी संगठन के कद्दावर नेता हैं। वर्तमान में वह बीजेपी के प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी के पद पर हैं। साथ ही भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सक्रिय सदस्य हैं। आशुतोष मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वह ग्वालियर, भोपाल संभाग के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
कब-क्या होगा
दतिया में 13 जुलाई से नामांकन होगा। 14 जुलाई को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। 16 जुलाई को नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

