रवि रायकवार, दतिया/इन्द्रपाल सिंह, इटारसी। दतिया उपचुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया का सेंटर का उद्घाटन किया है। इधर, इटारसी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा का दर्द मंच से झलक रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव 2028 का भविष्य तय करेगा।
दतिया में मीडिया सेंटर का उद्घाटन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को दतिया के होटल प्राक्षी में मीडिया व सोशल मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। वहीं जीतू पटवारी के साथ सफर करने पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पीसीसी चीफ से राजनीतिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया, राजलखन सिंह समेत पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इटारसी में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया ये दावा
इधर, शुक्रवार को इटारसी में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कांग्रेसियो को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस के लिए नए अवसर हैं। कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। वहीं उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री की ओर से मंत्री लखन पटेल से विभाग वापस लेने को लोधी समाज का अपमान बताया है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला हैं। सिंघार ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी की घोषणा होते ही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा पूरे प्रदेश के सामने उजागर हो गया है। दूसरों पर गुटबाजी का झूठा आरोप लगाने वाली भाजपा की आंतरिक कलह और गुटबाजियां आज पूरी तरह चौराहे पर आ चुकी हैं। मंच से चहते कलेक्टर और एसपी पर भड़कना टिकट न मिलने की खीज हो सकती है। वहीं उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का दतिया चुनाव 2028 का भविष्य तय करेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

