राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 30 जुलाई को होने वाले मतदान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं। स्टार प्रचारकों की फौज जल्द ही मैदान में उतरने वाली है।
आजाद समाज पार्टी का बड़ा रोल
इस उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी ने भी अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है, जिससे हार-जीत के समीकरण काफी बिगड़ गए हैं। कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें नोटा भी शामिल है। उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा होने के कारण दो बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी। एक बैलेट यूनिट में अधिकतम 16 प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह दिखाए जा सकते हैं।
उपचुनाव का प्रचार 28 जुलाई की शाम को थम जाएगा। इसके बाद 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना व रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
2008 से 2023 तक का इतिहास
दतिया सीट पर पिछले 15 सालों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है
- 2008: भाजपा के डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बसपा के राजेंद्र भारती को 11,233 वोटों से हराया। बसपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।
- 2013: नरोत्तम मिश्रा ने फिर कांग्रेस के राजेंद्र भारती को 12,081 वोटों से पराजित किया।
- 2018: बेहद कांटे की टक्कर, नरोत्तम मिश्रा मात्र 2,656 वोटों से जीते।
- 2023: कांग्रेस ने 15 साल बाद सत्ता का समीकरण बदला। राजेंद्र भारती ने भाजपा के नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
बीजेपी और कांग्रेस का फुल जोर
भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां कल से अपने-अपने स्टार प्रचारकों को सक्रिय रूप से मैदान में उतारने वाली हैं। डॉ. नरोत्तम मिश्रा भाजपा के मजबूत चेहरे हैं, जबकि कांग्रेस भी कमर कस चुकी है। दतिया उपचुनाव न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि पूरे मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों प्रमुख पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


