रवि रायकवार, दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में सियासी हलचल तेज हो गई है। पिछले सात दिनों से पूर्व राज्यमंत्री अवधेश नायक के राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया। अवधेश नायक ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का साथ दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस का गमछा पहनकर कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।
अवधेश नायक का बड़ा ऐलान
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अवधेश नायक ने साफ लिखा: “आज से कांग्रेस पार्टी का प्रचार करना है” पोस्ट में उन्होंने खुद को ‘अवधेश नायक कांग्रेस नेता’ भी लिखा। भाजपा लगातार प्रयास कर रही थी कि उन्हें वापस पार्टी में लाया जाए, लेकिन अवधेश नायक ने कांग्रेस के साथ खड़े होने का फैसला कर लिया। इससे दतिया उपचुनाव के सियासी समीकरणों में अहम मोड़ आ गया है।
कांग्रेस को मिला बड़ा सहारा
अवधेश नायक आज से सक्रिय रूप से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के पक्ष में प्रचार करेंगे। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह फैसला भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि अवधेश नायक दतिया क्षेत्र में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

