रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में बीते दिन हुए मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राजेंद्र भारती ने भाजपा प्रत्याशी से आशुतोष तिवारी से पैसे लिए और लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। वहीं राजेंद्र भारती ने आरोपों के बाद घनश्याम सिंह पर पलटवार किया गया है। इस बयान के बाद दतिया में सियासी भूचाल मच गया और पार्टी में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गया। 

‘भाजपा प्रत्याशी से पूर्व विधायक ने पैसे लेकर कांग्रेस में लगाई सेंध’

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से पैसे लेकर कांग्रेस पार्टी में सेंध लगाई है। कांग्रेस में रहकर भाजपा को वोट करने की अपील भी की है। ऐसे व्यक्ति को पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए। घनश्याम सिंह ने एक बयान में यह भी कहा कि राजेंद्र भारती नहीं चाहते कि कांग्रेस उपचुनाव जीते। 

कांग्रेस को हराने हर हथकंडे अपनाने का आरोप

उन्होंने कहा कि राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा से मिलकर कांग्रेस को हराने के लिए अपने हर हथकंडे अपनाए हैं जिसकी हम निंदा करते हैं जो पार्टी में रहकर पार्टी का ही विरोध कर रहे हैं। चुनाव परिणाम से पहले घनश्याम सिंह के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है। 

कांग्रेस पूर्व विधायक ने किया पलटवार

पूर्व कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि सेवड़ा से जब कुंवर घनश्याम सिंह ने सेवड़ा विधनसभा से चुनाव लड़ा था तो पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम ने उसमें पैसा लगाया था। हर मंच से घनश्याम सिंह नरोत्तम मिश्रा की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। अगर मैंने कहीं किसी जगह बीजेपी के प्रति कोई पॉजिटिव बात की है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m