रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्थित बड़े गोविंद मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह ही कार्यक्रम शुरू हो गए। सुबह 6:30 बजे ठाकुर जी को गर्भगृह से लाया गया। उनका दूध दही से विधिवत अभिषेक किया गया। इस दौरान तकरीबन एक क्विंटल दूध दही से ठाकुर जी का अभिषेक किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु लगातार दर्शन लाभ लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
दतिया का यह प्रसिद्ध मंदिर बरसों पुराना है। आसपास क्षेत्र में ऐसा प्रसिद्ध मंदिर नहीं है। बताया जाता है कि जो भी भक्त आते हैं, उनकी मनोकामना जरुर पूरी होती है। ऐसा बताया जाता है कि गोविंद मंदिर के ठाकुर जी के आने से यह क्षेत्र गोविंदगंज के नाम से पहचाने जाने लगा, जहां पर गोविंद मंदिर स्थापित है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



