योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में बहू अपने प्रेमी संग फरार हो गई। जब ससुराल वालों ने उसे तलाशा और पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन उन्हें मिली तो बेइज्जती। इससे आहत होकर ससुर ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: कोर्ट के ADJ से अभद्रता करने पर भाजपा नेता गिरफ्तार, अवैध अतिक्रमण पर चला ‘पीला पंजा’, सरकारी जमीन पर बना पोल्ट्री फार्म जमींदोज
दरअसल, एक शख्स की हाल ही में शादी हुई थी। लेकिन अगले दिन उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गई। ससुराल वालों का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढने की कोशिश भी नहीं की। बहू की तलाश के लिए वे दो महीने से थाने के चक्कर काट रहे थे लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: मौत को करीब से देखकर कांप उठा चरवाहा! टाइगर ने जबड़े में फंसाकर हवा में उछाला, बकरियों ने बचाई जान!
ससुराल वालों ने यह भी आरोप लगाया कि कड़ी मशक्कत के बाद जब बहू मिली तो उसने उनके साथ जाने से मना कर दिया। पोरसा थाना प्रभारी पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थाने में न्याय मांगने जाने पर उन्हें बेइज्जत किया जाता था।
यह भी पढ़ें: परमानेंट घर पर बैठा देंगे… आरिफ मसूद ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम! कलेक्टर को दी चेतावनी, MLA के बयान से मचा सियासी बवाल
ससुर यह सब बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया।

