राहुल शर्मा, भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड से ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई दंग है। एक बहू गहनों के लालच में चोर बन गई। उसने अपने ही ससुराल को निशाना बनाया और दीवार में सेंध लगाकर 12 लाख रुपए के जेवर पर हाथ साफ कर दिए। फिर फर्जी डकैती की कहानी गढ़ कर परिवार वालों को सुना दी। लेकिन पुलिस ने 24 घंटे में उसके चेहरे से नकाब हटा दिया और पूरी कहानी का पर्दाफाश कर जार दिया।
ससुराल वालों के शादी में जाते ही बहू को मिला मौका
पूरी घटना ऊमरी थाना क्षेत्र के लहरौली गांव की है, जहां पूरे मामले का खुलासा हो गया और चोरी गए करीब 12 लाख रुपये के सोने के जेवर भी बरामद कर लिए गए। दरअसल, गोवा में प्राइवेट जॉब करने वाले पुष्पेंद्र बघेल का परिवार गांव में रहता है। बीते बुधवार को परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे।
डकैती दिखाने दीवार में लगाई सेंध
इस दौरान घर में पुष्पेंद्र की पत्नी मालती अकेली थी। उसने मौके का फायदा उठाकर उसने पूरी साजिश को अंजाम दिया। मालती ने घटना को डकैती का रूप देने के लिए रात को घर के पीछे दीवार में सेंध लगाई, अलमारी को तोड़कर घर का सामान उलट-पलट कर दिया और सोने के जेवरों का बॉक्स गायब कर दिया। बाद में उसने जेवरों को खेत में छुपा दिया।
बहू की चीख सुनते ही पहुंचे ग्रामीण
सुबह होते ही मालती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, महिला अपने परिवार के साथ पुलिस थाने पहुची और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मालती ने पुलिस को किया गुमराह
शुरुआती पूछताछ में मालती ने पुलिस को गुमराह किया। उसने बताया कि अज्ञात बदमाश हथियारों के साथ घर में घुसे, मारपीट कर बेहोश कर जेवर लूट ले गए। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को महिला की कहानी पर शक हुआ।
डकैती की कहानी से नहीं खाई मेल
उसके बयानों में लगातार विरोधाभास सामने आ रहे थे और शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं थे। इसके अलावा घटनास्थल की परिस्थितियां भी डकैती की कहानी से मेल नहीं खा रही थीं। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच आगे बढ़ाई और आसपास के संदिग्ध लोगों की जानकारी भी जुटाई, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला।
पुलिस की सख्ती से टूट गई महोला
इसके बाद पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की। कड़ी पूछताछ के दौरान मालती टूट गई और उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। उसने कबूल किया कि उसने खुद ही जेवर छुपाए थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत से सभी सोने के जेवर बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार, मालती ने ससुराल पक्ष के जेवर हड़पने के इरादे से यह फर्जी डकैती की कहानी गढ़ी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

