चंडीगढ़. चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. दवाड़ा टनल में 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पंजाब के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वही इस घटना में 7 से लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घायलों की स्थिति को देखे हुए उन सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस हादसे की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक पंजाब की यह ट्रक मंडी से कुल्लू की तरफ जा रहा था. इसमें 9 लोग सवार थे. वहीं दूसरी ट्रक कुल्लू से मंडी की तरफ से जा रही थी. दवाड़ा टनल के अंदर दोनों ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं. वहीं इसमें सावर लोगों की स्थिति भी गंभीर है.
इस सड़क दुर्घटना के बाद काफी देर ट्रैफिक रहा बाधित रहा. इस हादसे के बाद मंडी-कुल्लू हाईवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा. गाड़ियों का लंबा जाम लग गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. हादसे का कारण और अन्य का जानकारी पुलिस जुटाने में लगी है. शुरूआती जानकारी के मुताबिक पंजाब के लोग शीशा लेकर कुल्लू की तरफ जा रहे थे, जो बुरी तरह से तहस नहस हो गए. ये लोग मकान में शीशा लगाने का काम करते है.
- चक्रवात ‘अर्नब’ का मध्य प्रदेश में असर: IMD ने 31 जिलों में जारी किया अलर्ट; अगले 24 घंटों में इन इलाकों में होगी भारी बारिश
- ‘लो कर लो बात!’ पत्नी भागी प्रेमी संग, पति मासूम बच्चों समेत आशिक के घर के सामने धरने पर बैठा…
- Delhi News Brief: रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली, दिल्ली में यमुना प्रदूषण पर CPCB का खुलासा
- राजस्थान में सूखे पर फिर सर्वे की मांग, गहलोत ने बताई उन इलाकों की परेशानी जो सूची से बाहर हैं
- Morning News Brief: महाचक्रवात अर्नब आंध्रप्रदेश में तट से टकराया; पीएम मोदी बोलें- विकसित भारत की नींव वैज्ञानिक खोज पर टिकी

