लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज दूसरे दिन है। सीएम आज जिले में आयोजित होने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे 926 करोड़ से अधिक की लागत से 226 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही विभिन्न जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्रवितरित करेंगे।

जनविश्वास और लोकमंगल के नए आयाम जुड़ेंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करके बताया कि आज महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में विकास, जनविश्वास और लोकमंगल के नए आयाम जुड़ेंगे। 926 करोड़ से अधिक की लागत से 226 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।

READ MORE: राम मंदिर चढ़ावा गबन की जांच के लिए SIT गठित, ट्रस्ट की जांच समिति पर स्वामी आनंद स्वरूप ने कसा तंज, बोले- चोरी भी हम ही करेंगे, जांच भी हम ही करेंगे

सुशासन और समृद्धि के अभियान का सहभागी बने

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि विकास की प्रत्येक उपलब्धि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि के इस अभियान का सहभागी बने। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि विकास की यह गति आमजन के जीवन को सरल, सुरक्षित और समृद्ध बनाए तथा गोरखपुर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करे।

बता दें कि अपने दौरे के पहले दिन सीएम ने आजमगढ़ में 955 करोड़ से अधिक लागत वाली 39 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव की बेटी के अपमान के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि महिलाओं-बेटियों का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।